फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी का किया घेराव

विज्ञापन
 जिला गन्ना अधिकारी का घेराव करते हुए किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




गुलावठी। गांव खुशहालपुर में ब्रजनाथपुर शुगर मिल का गन्ना तौल केंद्र लगाने की मांग को लेकर किसानों ने बृहस्पतिवार को गांव के प्रथम गन्ना तौल केंद्र पर बैठक की। किसानों ने बैठक में पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी का घेराव कर गांव में ब्रजनाथपुर शुगर मिल का गन्ना तौल केंद्र स्थापित नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
किसान सतपाल सिंह प्रधान, अनूप सिंह, बबलू कुमार, धर्मेंद्र, हरेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, मेहर सिंह कनक सिंह, प्रीतम सिंह, कृष्णकुमार, शिव सिंह आदि का कहना है कि गांव में गत वर्ष ब्रजनाथ पुर शुगर मिल एवं वेब शुगर मिल बुलंदशहर के गन्ना तौल केंद्र थे। दो तौल केंद्र ब्रजनाथपुर शुगर मिल के थे, जबकि एक केंद्र वेब शुगर मिल बुलंदशहर का था। किसानों का कहना है कि इस बार तीनों तौल केंद्र वेब शुगर मिल को दे दिए गए हैं। जोकि गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल सिंह प्रधान ने कहा कि गांव में ब्रजनाथपुर शुगर मिल का भी गन्ना तौल केंद्र लगाना किसानों के हित में है। यदि ब्रजनाथपुर शुगर मिल का तौल केंद्र गांव में होगा तो शुगर मिलों की मनमानी नहीं चलेगी और किसान अपना गन्ना किसी भी शुगर मिल को दे सकेंगे। उन्होंने गांव में ब्रजनाथपुर शुगर मिल का तौल केंद्र स्थापित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि वह किसानों की समस्या का जल्द हल निकालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें