फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली समस्या को लेकर किसानों का धरना, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। किसानों की विद्युत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बुधवार को विद्युत उपकेंद्र ऊंचागांव पर करीब तीन घंटे धरना-प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह गौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं उपकेंद्र पर पहुंचे। सूचना पर एसडीओ जहांगीराबाद मौके पर पहुंचे। किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि ऊंचागांव माजरा मड़ैया कलां गांव 33/11 केवी उपकेंद्र ऊंचागांव से जुड़ा है। गांव में 300 से अधिक विद्युत कनेक्शन हैं लेकिन इसके बावजूद 16 एमएम की एलटी केबल लगी हुई है। किसानों का आरोप है कि अधिक भार के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने, केबल जलने और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। गांव में 63-63 केवीए के दो ट्रांसफार्मर भी पर्याप्त नहीं हैं।
किसानों ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, अतिरिक्त डीपी लगाने, 16 एमएम की एलटी केबल को तीन फेज की 95 एमएम केबल से बदलने और 18-20 साल पुरानी जर्जर केबलों को बदलने की मांग की। साथ ही पुराने ट्रांसफार्मरों को भी बदलने की मांग रखी गई। किसानों का कहना है कि इन दिनों धान की फसल की सिंचाई का समय है।
विज्ञापन

बिजली की समस्या के कारण किसानों को सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू अराजनैतिक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र आर्य, अवनीश, डॉ. शैलेंद्र कुमार, अंशु वर्मा समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें