फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे के विरोध में तहसील पर किसानों ने बोला हल्ला

Sun, 07 May 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
किसान धरना देते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
खुर्जा। थर्मल पॉवर प्लांट के लिए अधिग्रहित जमीन पर कब्जे के विरोध में शनिवार को किसानों ने तहसील पर हल्ला बोलते हुए घंटो विरोध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में किसानों को देखते हुए परिसर में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पहले मुआवजा, फिर कब्जा का नारा लगाया। दरअसल  शनिवार को एसडीएम द्वारा पुलिस बल के साथ दशहरा गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान किसानों का गुस्सा भड़क गया था। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों ने पथराव कर विरोध किया।
विज्ञापन


वहीं एक किसान को पुलिस हिरासत में लेने पर ग्रामीणों ने घंटो तक अरनिया थाने का घेराव किया। खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक अफसरों और किसानों के मध्य वार्ता जारी थी।
थर्मल पॉवर प्लांट के लिए अधिग्रहित जमीन के सर्किल रेट के आधार पर मुआवजे की मांग को लेकर काफी समय से किसानों का धरना-प्रदर्शन दशहरा स्थित चांमड़ मंदिर पर चल रहा है।

शनिवार को एसडीएम राहुल यादव ने पुलिस बल और तहसील की टीम के साथ दशहरा गांव से अतिक्रमण हटवाया।  इस दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर इसका विरोध किया। कब्जा हटाए जाने के विरोध में दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील पर जाकर हल्ला बोलते हुए घंटो प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि पहले मुआवजा दो तभी वह जमीनों पर कब्जा करने देंगे। वहीं एक किसान को अरनिया पुलिस द्वारा हिरासत में लेने पर  ग्रामीणों ने थाने का भी घेराव किया। मामले में एसडीएम ने बताया कि हिरासत में लिया गया किसान ने ग्राम समाज की जमीन पर भी कब्जा जमा रखा है।

एसओ अरनिया ने बताया कि एक किसान को पुलिस हिरासत में ले लिया था, लेकिन अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें