फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों ने उखाड़ फेंका ब्रजनाथपुर मिल का कांटा

Thu, 13 Oct 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
किसान - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
छपरावत गांव में बृहस्पतिवार को कई किसानों ने ब्रजनाथपुर शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र के लिए लगाया गया कांटा उखाड़ दिया। किसानों ने एलान किया है कि जब तक शुगर मिल किसानों के बकाया भुगतान नहीं कर देतीं तब तक कांटा नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने पर ब्रजनाथपुर शुगर मिल का कांटा उखाड़ा दिया। किसान रतार सिंह, सतवीर सिंह, सुबोध, अरुण कुमार, पिंटू, जय कुमार, मुकेश कुमार, भूले सिंह आदि का कहना है कि किसानों के हित में ब्रजनाथपुर शुगर मिल के बजाए रजपुरा शुगर मिल का कांटा गांव में लगाया जाए।

ब्रजनाथपुर शुगर मिल से किसानों को भुगतान की समस्या रहती है। इसके विपरीत कई ग्रामीणों जगपाल सिंह, राजकुमार सिंह, अजीत सिंह, राजेंद्र आदि का कहना है कि जब तक दूसरे मिल का कांटा नहीं लग जाता, तब तक इसी कांटे को चालू रखना चाहिए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए थाने बुलाया। इस बीच ब्रजनाथपुर शुगर मिल के अधिकारी जगत सिंह थाने पहुंच गए और उन्होंने किसानों को शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया। देर रात दोनों पक्षों में वार्ता का कोई हल नहीं निकला। उधर, एसओ हरेराम सिंह यादव का कहना है कि शुगर मिल की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

मिल ने बकाया भुगतान का आश्वासन दिया
सिंभावली शुगर मिल के प्रबंध तंत्र ने मिल चालू करने से पहले किसानों को 11 करोड़ बकाया में से ढाई करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया है। इस बारे में हुई वार्ता के दौरान कई बार किसान नेताओं की मिल के अफसरों से तीखी नोकझोंक भी हुई।  बीबीनगर स्थित संघ कार्यालय पर भाकियू के पदाधिकारियों और मिल प्रबंधन तंत्र के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई।

भाकियू के प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि जब तक बकाया भुगतान नहीं मिल जाता, तब तक  किसान शुगर मिल के काटें नहीं लगने देंगे। जरूरत पड़ने पर मिल भी नहीं चलने दी जाएगी।

मिल के मुख्य महाप्रबंधक करन सिंह,महाप्रबंधक सुधीर कुमार और गन्ना प्रबंधक फकीर चंद ने कहा कि ढाई करोड़ का भुगतान 20 अक्टूबर तक शुगर मिल चालू होने से पहले कर दिया जाएगा। शेष बकाया भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा।

वार्ता में भाकियू के जिलाध्यक्ष कैप्टन बिशनपाल सिंह सिरोही, ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, कैप्टन यशवीर सिंह, जयकरण सिंह, महेंद्र सिंह, दयाचंद त्यागी समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

फीकी रहेगी दिवाली की खुशियां
किसानों की दिवाली की खुशियां फीकी रहने की उम्मीद है। शुगर मिलों ने किसानों का 28 करोड़ बकाया भुगतान नहीं चुकाया है। शुगर मिलों से पेमेंट नहीं मिलने के कारण किसान सूदखोरों की ओर भी रुख कर रहे हैं।

हापुड़ की बृजनाथपुर शुगर मिल और सिंभावली शुगर मिल पर किसानों का 28 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों के भारी दबाव के बाद भी हापुड़ मिलों ने पेमेंट नहीं किया है। किसान सत्यप्रकाश के बृजनाथ शुगर मिल पर 1.30 लाख रुपये बकाया है।

दीवाली नजदीक है इसके बावजूद अब तक पेमेंट नहीं किया गया है। अब सत्यप्रकाश को साहूकार के सामने हाथ फैलाना पड़ेगा। वहीं, करीब 90 हजार किसानाें का शुगर मिलों पर 20 करोड़ बाकी है।

किसान रामस्वरुप ने बताया कि उनका सिंभावली शुगर मिल पर 77 हजार रुपये बाकी है। दीवाली के आसपास बकाया पेमेंट की उम्मीद थी, मगर प्रशासन की ढील से शुगर मिल प्रबंधन ने बकाया नहीं चुकाया। 
विज्ञापन


शुगर मिलों को कई बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है। जल्द ही बकाया भुगतान कराया जाएगा।
- एपी सिंह, डीसीओ, बुलंदशहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें