फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर भड़के किसान, अफसराें को बनाया बंधक

Fri, 20 May 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
power - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के जाड़ौल बिजलीघर पर शुक्रवार को किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने बिजली की भारी कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जेई और एसडीओ को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। समस्या के जल्द समाधान के आश्वासन पर किसानों ने उन्हें मुक्त किया।
विज्ञापन


बता दे कि जाड़ौल बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले गांवों में बिजली की भारी कटौती की जा रही है। बिजली की समस्या से क्षुब्ध होकर दर्जनों किसान शुक्रवार को एकत्रित होकर किसान सभा के नेतृत्व में जाड़ौल बिजलीघर पहुंचे। जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने बताया कि बिजली की कटौती होने से किसानों की फसलें सूख रही हैं।

क्षेत्र में जर्जर पड़ी लाइनों को बदला नही जा रहा है। धरने की सूचना पर एसडीओ जहांगीराबाद गौरव कुमार और जेई जतन सिंह धरनारत किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने दोनों अधिकारियों को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। किसानों का कहना था कि पावर कारपोरेशन के अधिकारी झूठ बोलते आ रहे है।
विज्ञापन


किसी भी समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। किसानों ने 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीओ को सौंपा। एसडीओ ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। धरने में ग्राम प्रधान इरफान अली, योगेंद्रपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, हरिओम सिंह, हरिदत्त माहुर, श्यामलाल लोधी मौजूद रहे।  


विद्युत लाइन खींचने पर विवाद, कर्मियों से हाथापाई

विद्युत लाइन खींचने पर ग्रामीणों और बिजलीकर्मियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने बिजलीकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। बाद में बिजलीघर जेई के ने ग्रामीणों और कर्मियों में समझौता कराया।

चांदौक बिजलीघर क्षेत्र के असावरी गांव से एचटी लाइन खींची जा रही है। बृहस्पतिवार देर शाम लाइन खींचने का काम चल रहा था। इसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। दोनों तरफ से नाेंकझोंक होने लगी। देखते ही देखते कर्मियों और ग्रामीणों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

आरोप है कि ग्रामीणों ने बिजलीकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कर्मियों के कपड़े तक फाड़ दिए। सूचना पर चांदौक बिजलीघर जेई मंगलराम मौके पर पहुंचे। जेई ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद जेई ने ग्रामीणों और कर्मियों के बीच समझौता कराया।

हालांकि जेई ने मारपीट की बात से इंकार किया है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबित ग्रामीणों ने कर्मियों को काफी पीटा है। वहीं, जेई मंगलराम का कहना है कि लाइन खींचने को लेकर विवाद था। ग्रामीणों के विरोध के बाद उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है। कर्मियों के साथ मारपीट की बात गलत है।

3000 मीटर तार चोरी, सात गांवों की बिजली गुल
गुलावठी। क्षेत्र में भटौना एवं खुर्रमपुर गांव के जंगल में तार चोरों ने 3000 मीटर तार चुरा लिए, जिससे सात गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ग्राम खुर्रमपुर के जंगल में तार चोरों ने 11 हजार केवी की विद्युत लाइन का 1165 मीटर तार चोरी कर लिया तथा ग्राम भटौना के जंगल में 1070 मीटर तार चोरी कर लिया।

ग्राम खुर्रमपुर, महाबतपुर गढ़ी, भावा, बिसाइच, कुरली, भोगपुर तथा भटौना गांव के कुछ भाग की आपूर्ति ठप हो गई। जिनमें महाबतपुर गढ़ी तथा खुर्रमपुर को छोड़कर बाकी पांच गांवों की विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई है। चोरी की तहरीर थाने में दी गई है।

विद्युत शेड्यूल बदलवाने की मांग
 पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर बिजली के शेड्यूल को बदलवाने की मांग की है।
शुक्रवार को पश्चिमी यूपी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेशचंद गोयल के नेतृत्व में  संरक्षक अब्दुल रशीद नकवी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सैफी, प्रवेश लोधी, अजय लोधी, लवली अग्रवाल अधीक्षण अभियंता से मिले।

नगराध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौपते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के 18 घंटे आपूर्ति के आदेश के बाद भी बिजली नही मिल रही है। वर्तमान बिजली के शेडयूल से जनता पेरशान है। उन्हाेंने नए शेड्यूल सुबह 10 से शाम 6 बजे और रात में 10 से सुबह 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति दिलाए जाने की मांग की। अधीक्षण अभियंता राकेश कु शवाहा ने व्यापारियों को जल्द नए शेड्यूल से बिजली दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें