फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गेहूं बेचने की पर्ची दिखाने के बाद भी की किसान नकदी जब्त

विज्ञापन
खुर्जा में चेकिंग के दौरान किसान से जब्त की नकदी के विरोध में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
खुर्जा। झमका फ्लाईओवर के पास बुधवार दोपहर को पुलिस व प्रशासनिक टीम ने गेहूं बेचकर आ रहे किसान की 1.90 लाख रुपये नकदी जब्त कर ली। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने नकदी का हिसाब भी दिखाया। इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि संगठन का कार्यकर्ता झमका गांव निवासी भागींदर की बेटी की अगले माह शादी है। भागींदर बुधवार को खुर्जा मंडी में लगभग नौ हजार किलोग्राम गेहूं बेचने गया था। जिसके बदले आढ़ती ने उनको एक लाख 90 हजार रुपये नकदी दी। वह नकदी लेकर पीड़ित अपने घर लौट रहा था। तभी झमका पुल के पास पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया। पुलिस ने नकदी के बारे में पूछा तो पीड़ित ने गेहूं की पर्ची दिखा दी।
एसडीएम कमलेश गोयल ने बताया कि इसमें चुनाव आयोग की टीम ने नकदी जमा की है। इसमें प्रक्रिया होती है, यदि नकदी के उचित दस्तावेज हैं तो पीड़ित जिला कार्यालय में प्रार्थना पत्र जमा कर सकते हैं। इस पर नकदी उनको वापस मिल जाएगी। इसमें तहसील प्रशासन हस्तक्षेप नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें