फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते ट्रेन से कटकर किसान की मौत

Sat, 23 Jan 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला, चोला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के चलते खेत पर सिंचाई के लिए पानी लगाकर लौट रहे एक किसान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गांव गांगरौल निवासी राजेश (52) पुत्र नत्थी शुक्रवार रात खेत पर पानी लगाने गया था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 5 बजे ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाकर घर लौट रहा था। खेत से लौटते समय घना कोहरा था। गांव के निकट वह रेल की पटरी पार कर रहा था। तभी दिल्ली की ओर से ट्रेन आ गई।

कोहरे के चलते वह उसे दिखाई नहीं दी। राजेश ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद जब राजेश नहीं लौटा तो परिजन उसी रास्ते से खेत की ओर चल दिए। ट्रैक पर उन्हें राजेश की लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें