फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा मुक्ति में हुआ खेल डीएम ने किया फेल

Mon, 26 Jun 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गड्ढायुक्त बदहाल सड़क।
विज्ञापन

विज्ञापन
गड्ढा मुक्ति अभियान के दौरान जिले में कराए गए पेंच वर्क और सड़क निर्माण की जांच का आदेश डीएम ने दिया है। जहांगीराबाद में एसडीएम अनपूशहर और बुलंदशहर में सिटी मजिस्ट्रेट राम गोपाल सड़कों की गुणवत्ता परखेगे।

डीएम डा. रोशन जैकब के पास गड्ढा मुक्ति अभियान के दौरान पेंच वर्क और सड़क निर्माण में खानापूर्ति की शिकायतें पहुंची हैं। मंडी समिति द्वारा बनाई गई सड़क की शिकायतें डीएम के पास अधिक हैं। शिकायत के क्रम में डीएम ने सड़क और पेच वर्किंग की जांच का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन


मंडी समिति ने करीब 13 किमी. की छह सड़कों का निर्माण बुलंदशहर और जहांगीराबाद में करवाया है। जहांगीराबाद में सड़कों की जांच एसडीएम अनूपशहर और बुलंदशहर में सिटी मजिस्ट्रेट सड़कों की जांच करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट राम गोपाल ने बताया कि डीएम का आदेश मिल चुका है। सड़कों की जांच का शिड्यूल तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जल्द ही जांच कर रिपोर्ट डीएम के सामने प्रस्तुत कर दी जाएगी। वहीं सूत्रों का कहना है कि कई विभागोें ने गड्ढा मुक्ति अभियान में भी लाखों रुपये इधर से उधर कर दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें