फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद आया नजर, ईद मुबारक

Mon, 26 Jun 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ईद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार देर शाम ईद का चांद नजर आ गया। चांद का दीदार होते ही रोजेदार खुशी से झूम उठे। मुस्लिम बाहुल्य कालोनियों में ईद की खुशी में आतिशबाजी की गई। मगरिब की नमाज के बाद रोजेदारों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, मुस्लिम धर्म गुरुओं ने ईद की नमाज का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन


मगरिब की नमाज के बाद रोजेदार चांद की तलाश में छतों पर चढ़ गए। आसमान साफ था, इसलिए कुछ ही देर में चांद नजर भी आ गया। रविवार को सऊदी अरब में ईद मनाई गई थी, इसलिए सोमवार को यहां ईद का होना मुकर्रर माना जा रहा था।

चांद का दीदार होते ही बड़े ही नहीं, बच्चे भी बाजारों की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने बाजारों में पहुंचकर दूध, ड्राई फ्रूट और सेवई आदि खरीदे। युवाओं ने कपड़ों की खरीदारी की। महिलाए सौंदर्य प्रसाधन कपड़े और होम डेकोरेट सामग्री खरीदने में लगी रहीं। अंसारी रोड और चौक बाजार में खरीदारी होने से चहल-पहल रही।
विज्ञापन


ऊपरकोट में ईद को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। ईदगाह पर आठ बजे और जामा मस्जिद ऊपरकोट पर साढ़े आठ बजे ईद की नमाज पढ़ाई जाएगी। वहीं, चांद का दीदार होते ही साइरन और आतिशबाजी कर आम आदमी को चांद की खबर दी गई।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें