फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव में मिलेगी ऑनलाइन सुविधा

Tue, 24 May 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ऑनलाइन पंजीकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीणों को गांव में ही सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए गांवों को ऑनलाइन सेवा से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि 250 गांवों में पहले से ही जनसेवा केंद्र सुविधा दे रहे हैं। अब केंद्र सरकार 701 और गांवों में जनसुविधा केंद्र खोलेगी। बाइक का बीमा हो या मोबाइल रिचार्ज सब कुछ जनसेवा केंद्र पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


जनपद में 250 गांवों में जनसेवा केंद्र सेवा संचालित हैं। केंद्र सरकार का लक्ष्य प्रत्येक गांव में जनसेवा केंद्र स्थापित करने का है। इसी क्रम में शासन ने व्योम टेक कंपनी को शासन ने जिम्मेदारी दी है। व्योम टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रत्येक गांव में जनसेवा केंद्र स्थापित करेगा। उपभोक्ता जनसेवा केंद्र पर बिजली और टेलीफोन का बिल जमा करवा सकेंगे।

स्टूडेंटस को आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि की सेवा प्रदान की जाएगी। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र भी यहीं बनेगा। साथ ही किसानों को खसरा खतौनी भी मिल सकेगी। किसी भी प्रकार की पेंशन का आवेदन भी ग्रामीण इन्हीं केंद्रों पर कर सकेंगे।
विज्ञापन


मोटर साइकिल, कार, ट्रैक्टर या खुद का बीमा करना है तो बीमा कंपनी के चक्कर नहीं काटने होंगे। बीमा प्रीमियम भी यही जमा होगा। जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की निगरानी रहेगी।

जनपद के हर एक गांव में जनसेवा केंद्र खुलना है। 250 केंद्र पहले से स्थापित है। 701 केंद्रों की जल्द ही स्थापना की जाएगी। - पीयूष चौधरी, प्रबंधक, ई गवर्नेंस
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें