अनूपशहर। कस्बे के बबस्टरगंज घाट पर मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान मोहल्ला देहली गेट निवासी युवक अमर बाबू डूब गया था। चार दिन से गोताखोर, नाविक और पीएसी फ्लड प्लाटून के जवान मोटरबोट से तलाशी कर रहे हैं लेकिन, अब तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि अब एनडीआरएफ की टीम को भी तलाशी के लिए बुलाया जा रहा है।
मई व जून माह में तेज बहाव व गहरे जल की चपेट आकर चार युवकों की मौत हो चुकी है। गंगा में आए दिन डूबने के हो रहे हादसों पर अंकुश लगाने में प्रशासन विफल रहा है। सुरक्षित गंगा स्नान को लेकर प्रशासन की कोई प्रभावी कार्ययोजना अभी देखने में नहीं आई है। संवाद