फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र बंटवारे के विवाद में किन्नरों में चाकूबाजी

Wed, 15 Feb 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई दिनों से क्षेत्र के बंटवारे को लेकर चल रहा किन्नरों के बीच विवाद बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। औद्योगिक क्षेत्र में दो पक्षों के किन्नरों में चाकू और लाठियां चल गईं, जिसमें दो किन्नर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 किन्नरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन


नगर में मुस्कान और रनिया किन्नरों के गुरु है। दोनों के अपने-अपने ग्रुप है। कुछ दिनों से बधाई मांगने को लेकर दोनों गुटों में क्षेत्र को लेकर विवाद चल रहा था। रनिया ने मुस्कान के इशारे पर अपनी पार्टी के तीन किन्नरों को बंधक बनाकर बाल काटने का आरोप लगाया था।

कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों पक्षों ने कोतवाल से लेकर एसएसपी तक तहरीर दी थी। कोतवाल ने बताया कि मंगलवार को दोनों पक्षों में क्षेत्र का बंटवारा होने के बाद समझौता हो गया था। किन्नर मुस्कान ने बताया कि बंटवारे में औद्योगिक क्षेत्र उसे मिला था।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह वह अपने चेलों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में बधाई मांग रही थी। इसी दौरान रनिया व उसके चेलों ने उनपर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडें चले, और चाकूबाजी हुई। चाकूबाजी में मुस्कान, तनू, घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के रनिया, सपना, प्रिया, तनू,पूजा,रानी, नन्दनी व दूसरे पक्ष के मुस्कान, भूरी, नेहा, गुड़िया, काजल, सिमरन, छोटी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें