बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय में रासायनिक केमिकल और सीवेज के लिए ईटीपी प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए चिकित्सालय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। ईटीपी लगने के बाद प्रदूषण विभाग से एनओसी मिल सकेगी।
जिला चिकित्सालय में 177 बेड की क्षमता है। चिकित्सालय तीन वर्ष पूर्व से कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चल रहा है। चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन रासायनिक केमिकल का प्रयोग होने से बाद में उसे नाली में फेंक दिया जाता है। जबकि परिसर में जगह-जगह सीवेज की व्यवस्था है। लेकिन अभी तक दोनों का पानी स्वच्छ पानी के साथ नाली में बहता रहता है। इसके लिए प्रदूषण विभाग ने पूर्व में मेडिकल कॉलेज प्रशासन को एनओसी लेने से पूर्व ईटीपी लगाने के निर्देश दिए। जिसे लगाने के लिए अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
कोट
जिला चिकित्सालय में ईटीपी लगाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे सीवेज व केमिकल पानी का नियमानुसार निस्तारण हो सके। - डॉ. धीर सिंह, सीएमएस मेडिकल कॉलेज