फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिहार में हुई बॉडी बिल्डिंग में विकास ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
बिहार में हुई प्रतियोगिता में भाग लेते विकास कौशिक। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
खुर्जा। बिहार में आयोजित राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में खुर्जा के विकास कौशिक ने स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ 80 से 85 किलोग्राम भार में मिस्टर इंडिया बने। विकास की जीत की खुशी में स्थानीय लोगों ने उनको बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


खुर्जा के नई बस्ती कॉलोनी निवासी विकास कौशिक ने बताया कि इंडियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन पंजाब (आईबीबीएफएफ) की ओर से इस साल राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता बिहार के बोध गया में आयोजित की गई थी। इसमें देशभर के लगभग 200 से अधिक बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया। इसी में विकास कौशिक ने 80 से 85 किलोग्राम भार में प्रतिभाग किया। भार कैटेगरी के प्रथम चरण में 15 प्रतिद्वंदी को हराकर अंतिम चरण में पहुंचे। जहां पर पांच लोगों के बीच अंतिम मुकाबला हुआ, जिसमें विकास ने सभी को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें