फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दिन में गांधी रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

विज्ञापन
खुर्जा के जेवर अड्डे चौराहे पर लगा भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित सूचना बोर्ड - संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के गांधी रोड पर सुबह नौ से रात नौ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिलाधिकारी व एसएसपी के निर्देश पर बुधवार को इस संबंध में खुर्जा नगर पालिका परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें एसडीएम कमलेश गोयल, ईओ पूजा श्रीवास्तव, पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल और सीओ वरुण कुमार रहे।
विज्ञापन


बैठक में खुर्जा के मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या को पटल पर रखा गया। इसमें उसके निवारण और अन्य साधनों के बिंदुओं पर चर्चा की गई। चौराहोंं पर पुलिसकर्मी होने के बाद भी जाम की समस्या दूर ना होने पर विचार किया गया। इस संबंध में रोडवेज अड्डे से लेकर जेवर अड्डा चौराहे, गांधी रोड, दाताराम चौक तक सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक भार वाहनों का प्रवेश वर्जित करने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद पालिका ने मुख्य स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगवाए हैं। नगर पालिकाध्यक्ष अंजना सिंघल ने व्यापारियों व नगर के लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें