फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गांधी मार्ग पर ई-रिक्शा का प्रवेश बंद, जाम से मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। त्योहारों पर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस व प्रशासन की ओर से गांधी मार्ग पर ई-रिक्शा का प्रवेश बंद कर दिया गया। ऐसे में मार्ग पर लगने वाले जाम से ग्राहक व दुकानदारों को राहत मिली। मंगलवार से कारों को भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। केवल दोपहिया वाहन चालक ही मार्ग पर चलेंगे।
विज्ञापन


धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन व भाई दूज की खरीदारी के चलते बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। ऐसे में गांधी मार्ग, पदक सिंह, गेट, फत्तो वाली गेट और कबाड़ी बाजार चौराहा पर सबसे ज्यादा दिक्कत रहती है। इसी समस्या को देखते हुए एसडीएम दुर्गेश सिंह और सीओ भास्कर मिश्रा की ओर से गांधी मार्ग पर ई-रिक्शाओं का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया।
इसका प्रभाव रविवार को देखने को मिला। जेवर अड्डा चौराहा से कबाड़ी बाजार चौराहा तक आवागमन प्रतिबंधित है। ऐसे में बैरिकेड लगा दिए गए हैं और पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। एसडीएम दुर्गेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को पूरी तरह से बाजार में ई-रिक्शाओं व कार का प्रवेश भी बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में कार चालक जंक्शन मार्ग से गंदे नाले के रास्ते होते हुए नावल्टी रोड से जा सकेंगे। त्योहारों पर लोग आसानी से खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें