फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर फिर दुकानदारों और ठेली वालों का कब्जा

Mon, 05 Sep 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
विज्ञापन
अत‌िक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे पर जाम से निजात दिलाने के लिए पालिका द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान की तीसरे दिन ही हवा निकल गई। रविवार को ही दुकानदारों, रेडी, ठेली संचालकों ने सड़क पर कब्जा जमाकर पालिका की कार्रवाई को ठेंगा दिखा दिया।
विज्ञापन



नगर के लिए नासूर बन चुके जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पालिका ने हाईवे किनारे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ा था। पालिका के अधिकारियों ने शुक्रवार, शनिवार को अतिक्रमण अभियान के तहत हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटवाया था। शनिवार को पालिका प्रशासन ने पुलिस बल के साथ हाईवे पर जेवर तिराहे से दनकौर तिराहे तक अतिक्रमण हटवाया।

इस बीच दुकानदारों का जो भी सामान सामने मिला पालिका कर्मियों ने उसे जब्त कर लिया था।  वहीं विद्युत पोल  पर लगे होर्डिंगों को भी पालिका ने हटा दिया था।
विज्ञापन



साथ ही दोबारा से अतिक्रमण करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। रविवार को दुकानदारों, रेडी ठेली संचालकों ने हाईवे पर दोबारा से अतिक्रमण कर पालिका के अभियान की हवा निकाल दी। ईओ एके सिंह का कहना है कि जब तक हाईवे को अतिक्रमण मुक्त नहीं कर दिया जाता। तब तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें