फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नए भवन में इमरजेंसी शुरू, शाम तक पहुंचे 57 मरीज

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के नए भवन में इमरजेंसी में कार्य करते ईएमओ व अन्य चिकित्सक और स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए भवन में सोमवार से इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो गई। इसमें इमरजेंसी ऑपरेशन, ईसीजी व एक्सरे की सुविधा शुरू की गई है। साथ ही इमरजेंसी वार्ड का भी संचालन शुरू कर दिया गया। सोमवार शाम तक 57 मरीजों ने इसका लाभ लिया। अधिकांश सड़क हादसे व मेडिकोलीगल के मामले के रहे।
विज्ञापन

इसके निर्माण में 236.21 करोड़ की लागत आई है। मरीज ग्राउंड फ्लोर पर इसकी सुविधा ले सकेंगे। साथ ही इमरजेंसी ऑपरेशन की भी सुविधा शुरू की गई है। जो वर्षों से बंद चली आ रही थी। अब इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों को ऑपरेशन की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी में एक्सरे की पोर्टेबल मशीन लगाई गई है। इससे मरीजों को एक्सरे कक्ष तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। चिकित्सालय परिसर में अब सर्जरी, मेडिसिन विभाग, यूरोलॉजी, न्यूरो, प्लास्टिक सर्जरी और पेन क्लीनिक की ओपीडी का संचालन हो रहा है।


कोट
मेडिकल कॉलेज के नए भवन के ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी का संचालन शुरू कर दिया है। ओपीडी की सेवाएं भी जल्द शुरू कर दी जाएंगी। अभी इमरजेंसी में मरीजों को एक्सरे, ईसीजी, ऑपरेशन व 30 बेड के वार्ड की सुविधा मिलेगी। अल्ट्रासाउंड की मशीन का भी जल्द संचालन किया जाएगा। - डॉ. संजय मिश्रा, कार्यवाहक प्राचार्य, कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें