फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 10 घंटे गुल रही 21 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। चोला विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बंद होने के कारण उपकेंद्र से जुड़े 21 गांवों की बिजली आपूर्ति 10 घंटे तक गुल रही। बिजली गुल रहने के कारण करीब पचास हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चोला विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के गांव चोला, नवादा, सिखेड़ा, बिरोंड़ी ताजपुर, कोदू, बचावली, खवासपुर, सुल्तानपुर, लुहाकर, शाहपुर समेत 21 गांव जुड़े हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उपकेंद्र से जुड़े सभी गांवों की बिजली अचानक गुल हो गई। सुबह आपूर्ति बहाल नहीं होने से ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्य पूरा करने में परेशानी हुई। लगातार कई घंटे तक बिजली गुल रहने से पशु पालकों को अपने पशुओं का चारा काटने में भी परेशानी हुई। दोपहर करीब 3:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई जिसके, बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जेई पंकज कुमार ने बताया कि उपकेंद्र को धरपा पावर हाउस से जोड़ने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई और उपकेंद्र से जुड़े सभी गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट ठीक करने के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे सभी गांवों की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें