फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हर गांव में बनेगी चुनाव प्रबंधन समिति, बूथ स्तर पर होगा रालोद मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। राष्ट्रीय लोकदल ने आगामी चुनावों की तैयारियों को तेज कर दिया है। मंगलवार को कैंप कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक में पार्टी को गांव और बूथ स्तर तक अभेद्य बनाने का खाका तैयार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने के लिए जनपद के हर गांव में चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। ये समितियां मतदाताओं से सीधा संवाद कर पार्टी को जमीनी मजबूती देंगी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा कि रालोद अब हर गांव और हर घर तक अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। हर गांव में बनने वाली चुनाव प्रबंधन समिति हमारी चुनावी तैयारी की रीढ़ होगी। सभी कार्यकर्ता निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनाएं। प्रोफेशनल मंच राष्ट्रीय महासचिव प्रो. भीष्म सिंह ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर अनुशासित और सक्रिय करना हमारी प्राथमिकता है। जब गांव स्तरीय समितियां मजबूत होंगी तो कोई भी राजनीतिक चुनौती हमारे सामने नहीं टिकेगी। डॉ. कुंवरवीर सिंह ने कहा कि आज पढ़ा-लिखा और पेशेवर वर्ग भी चौधरी जयंत चौधरी की किसान-युवा केंद्रित नीतियों से प्रभावित होकर रालोद से जुड़ रहा है। हम गांव-गांव में प्रोफेशनल प्रबंधन के साथ चुनावी रणनीति लागू करेंगे। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह तेवतिया, संसार सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रईस अब्बासी, दिग्विजय राजोरा, मनीष तेवतिया, जुबेर अली व दुष्यंत चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें