बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक में प्रवेश कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए कॉलेजों में अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए काउंटर बनाए जाएंगे। सीसीएसयू की ओर से 13 व 14 अगस्त को जारी की जाएगी।
स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए 27 जुलाई तक छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन कराएं। इस बार प्रवेश के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया मई से शुरू हो गई थी। स्नातक प्रथम वर्ष में बीए, बीकॉम, बीएससी और बीएससी एजी सहित ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए कॉलेजों में अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि प्रवेश के लिए जिले के 78 कॉलेजों में 28 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होंगे। इसी तरह परास्नातक में भी 12 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होंगे। स्नातक व परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश करने और मेरिट जारी होने का निर्देश सीसीएसयू की ओर से जारी किए जाने का इंतजार है। मेरिट 13 व 13 अगस्त को जारी होगी। इसे देखते हुए कॉलेजों ने प्रवेश कराने की तैयारी तेज कर दी है। उन्होंने दावा किया कि प्रवेश के समय छात्र-छात्राओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-
कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की विषयवार सीटों की संख्या
बीए - बीकॉम - गणित - बायो - सांख्यिकी - कृषि
13,134 - 5600 - 2020 - 1920 - 140 - 240
- प्रोफेशनल काेर्स की सीटें : 5582