फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच विधानसभा चुनावों के बाद भी रालोद का नहीं खुला खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच विधानसभा चुनावों के बाद भी रालोद का नहीं खुला खाता
विज्ञापन

बुलंदशहर। गठन के 25 साल बाद भी रालोद के नेताओं को जिले में पार्टी का खाता खुलने का इंतजार है। पार्टी की ओर से केवल एक बार ही एक प्रत्याशी रनर अप रहा है। जबकि अन्य सभी विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रत्याशी तीसरे और उससे निचले स्थान पर ही रहे हैं। इस बार पार्टी ने सपा के साथ गठबंधन करते हुए तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारें हैं। पदाधिकारियों को इस बार जीत की उम्मीद है।
वर्ष 1996 में चौधरी अजीत सिंह ने रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) का गठन किया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद का जनाधार तो बढ़ा लेकिन इसका कोई खास असर जिले में नहीं देखने को मिला। पार्टी गठन के बाद
विज्ञापन

पहली बार 1996 में चुनाव हुए, लेकिन इस दौरान पार्टी की ओर से प्रत्याशी उतारने में कोई खास रुचि नहीं दिखाई। वर्ष 2002 में पार्टी की ओर से पहली बार अनूपशहर, स्याना और सिकंदराबाद विधानसभा पर प्रत्याशी उतारे गए, लेकिन स्याना व सिकंदराबाद में तीसरे और अनूपशहर में चौथे स्थान पर रहे। वर्ष 2007 के चुनाव में पार्टी ने सातों सीटों पर प्रत्याशी उतारे, लेकिन शिकारपुर पर भोला सिंह ने ही विपक्षी प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी, हालांकि वह भी बसपा के वासुदेव सिंह से 4274 से हार गए, लेकिन अन्य प्रत्याशी चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहे। 2012 और 2017 के चुनावों में स्थिति में कुछ खास परिवर्तन नहीं हुआ। 2012 में जहां केवल चार सीटों पर प्रत्याशी उतारे तो वहीं 2017 के चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे, लेकिन कोई भी प्रत्याशी दमखम नहीं दिखा सका। कई स्थानों पर पार्टी के नेताओं की जमानत भी जब्त हुई।
विज्ञापन

इस बार तीन सीटों पर उतारे हैं प्रत्याशी
रालोद ने इस बार तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। स्याना सीट पर दिलनवाज खान, बुलंदशहर पर हाजी यूनुस और शिकारपुर सीट पर पूर्व मंत्री किरनपाल सिंह पर दांव खेला गया है। यह 10 मार्च को ही साफ हो सकेगा, कि 25 सालों से चल रहा पार्टी का सूखा इस बार खत्म होगा या नहीं।
रालोद प्रत्याशियों की स्थिति
वर्ष विधानसभा प्रत्याशी स्थान
2002 अनूपशहर डॉ. तेजवीर सिंह चौथा
स्याना इम्तियाज मोहम्मद खान तीसरा
सिकंदराबाद विमला सोलंकी तीसरा
2007 खुर्जा भूपेंद्र पाल पांचवां
अनूपशहर तेजवीर छठा
स्याना ठा. सुनील सिंह चौथा
अगौता उपेंद्र पांचवां
बुलंदशहर शुजात आलम छठा
शिकारपुर भोला सिंह दूसरा
सिकंदराबाद वेदपाल भाटी पांचवां
2012 बुलंदशहर मुस्तफा तीसरा
अनूपशहर राजीव कुमार चौथा
डिबाई प्रमोद आठवां
शिकारपुर किरनपाल सिंह तीसरा
2017 सिकंदराबाद आशा यादव चौथा
बुलंदशहर गुड्डू पंडित चौथा
स्याना सुनील सिंह तीसरा
अनूपशहर होशियार सिंह चौथा
डिबाई सत्यवीर चौथा
शिकारपुर मुकेश शर्मा चौथा
खुर्जा मनोज कुमार चौथा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें