फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिनों में करानी होगी स्कूली वाहनों की फिटनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिनों में करानी होगी स्कूली वाहनों की फिटनेस
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव में भारी और मिनी बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग सक्रिय हो गया है। एआरटीओ ने समस्त स्कूल प्रबंधकों को बैठक के दौरान सात दिन में अपने वाहनों की फिटनेस टेस्ट कराने के साथ ही मानक के अनुरुप वाहन को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का पालन न करने पर संबंधित का पंजीयन निलंबन करने की बात भी कही गई है।
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए वाहनों का समय से अधिग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। जिससे मतदान कर्मियों को वाहन को लेकर परेशानियों का सामना ना करना पड़े। वहीं, अधिग्रहण किए गए वाहनों की फिटनेस का कार्य पूर्ण होना चाहिए। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने बसों की उपलब्धता को लेकर सोमवार को स्कूल प्रबंधकों संग बैठक आयोजित की। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन आनंद निर्मल और एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल आदि मौजूद रहे। परिवहन अफसरों के अनुसार कोरोना को देखते हुए चुनाव आयोग ने कोविड गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अधिग्रहण किए गए वाहनों के चालकों को कोरोना से बचाव के टीके की दोनों डोज लगी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 950 छोटे वाहनों को अधिग्रहण किया जाना है। इसमें 550 ऐसे वाहन हैं जिनकी फिटनेस नहीं हुई है। ये सभी स्कूल वाहन है। स्कूल में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की फिटनेस टेस्ट व अन्य सभी मानकों को एक सप्ताह में दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। समय से फिटनेस न कराने पर उप्र मोटरयान नियमावली के तहत कार्रवाई की जाएगी। - मोहम्मद कय्यूम, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें