फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पिकअप की टक्कर से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
औरंगाबाद मृतका ओमवती का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बुलंदशहर/औरंगाबाद। कोतवाली देहात क्षेत्र में सराय कांटे के पास रविवार देर शाम पिकअप की टक्कर से पैदल जा रहीं वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव मैथना जगतपुर निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी ओमवती (60) रविवार को गांव सराय छबीला में दांत लगवाने गई थीं। देर शाम वह वहां से पैदल ही अपने गांव लौट रही थीं। कोतवाली देहात क्षेत्र में सराय कांटे के पास पहुंचीं, तभी पिकअप चालक ने तेजी और लापरवाही के साथ गाड़ी को चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। सूचना पर वह परिवार के लोगों के साथ सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें