फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पानी को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की हत्या कर शव मिट्टी में दबाया; हमले में घायल तीन की हालत गंभीर

Tue, 10 Nov 2026 01:29 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के डिबाई में पानी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोपियों ने बुजुर्ग की हत्या कर दी। इसके बाद शव को मिट्टी में दबा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुलंदशहर में बुजुर्ग की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के डिबाई थाना इलाके के गांव उदयपुर कला में देर रात खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। कल्याण सिंह (64) पर कसिया और हथौड़ी से हमला कर मौके पर मौत के घाट उतार दिया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने शव को एक फुट खेत की मिट्टी में ही दबा दिया गया। जानकारी पर परिजन पहुंचे तो आरोपियों ने तीन महिलाओं सहित सात लोगों को घायल कर दिया। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया है कि आरोपी कलुआ पुत्र भीगंबर ने ग्राम पंचायत की जगह पर कब्जा किया हुआ है। पांच दिन पूर्व चकरोड डाली गई थी, उसी की रंजिशन झगड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक को गंभीर घायल बताकर सीएचसी से अलीगढ़ रेफर कर दिया तथा शव का अलीगढ़ में पोस्टमार्टम हो रहा है। आरोपी कलुआ, सागर, राहुल, बादाम, अजय, पदमा, रवि, महेश बताए जा रहे हैं। घायलों में प्रमोद, जितेंद्र, इतवारी, लाल सिंह, प्रेमपाल, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, गीता देवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें