बुलंदशहर के गुलावठी में नोटिस तामील करने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। पुलिस के स्टार और मोनोग्राम फाड़ दिए। पुलिस ने मामले में छह नामजद सहित 10 से 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बुलंदशहर के गुलावठी थाना इलाके के ग्राम इसेपुर में सोमवार को नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम पर हमला करने और पुलिस का मोनोग्राम फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रात दरोगा धर्मवीर सिंह की तहरीर पर 6 नामजद सहित 10 से 12 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
वहीं, आरोपियों ने पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। आरोपियों ने लाठी डंडों के साथ हमला किया व दरोगा और कांस्टेबल के कंधे के शोल्डर और पुलिस के मोनोग्राम फाड़ दिए।
वहीं पुलिस ने घटनास्थल से दो आरोपियों को गिरफ्तार के साथ घटना में युक्त सोनालिका ट्रैक्टर भी बरामद किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को आता देख बाक़ी आरोपी मौके से फरार हो गए।