फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शराब पीने के बाद बहन को पीटने पर की बड़े भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शराब पीकर बहन की पिटाई करने वाले बड़े भाई की छोटे भाई ने हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर शाम अगौता थाना क्षेत्र के गांव लुहारली में हुई। परिजन पुलिस को बताए बिना गुपचुप शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गई। मुकदमा दर्ज कर आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बताया गया कि लुहारली निवासी मनोज (38) बल्लभगढ़ में मजदूरी करता था। मंगलवार को गांव आया हुआ था। शाम को शराब पीकर छोटी बहन से मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे छोटे भाई तरुण से भी हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान तरुण ने मनोज को धक्का दे दिया। जमीन पर सिर टकराने से मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात परिजन गुपचुप शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी छोटे भाई तरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
पुलिस को देख शव छोड़ भागे थे सभी
हत्या की सूचना पर पुलिस जैसे ही गांव में पहुंची तो शव को बुग्गी में लादकर श्मशान ले जाया जा रहा था। पुलिस को देख सभी नाते रिश्तेदार वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार दोपहर बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इसके बाद शव लेकर शाम को गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

गांव आने पर झगड़ा करता था मनोज
ग्रामीणों ने बताया कि मनोज जब भी गांव आता था, शराब पीने के बाद घर में झगड़ा करता था। इससे पता चल जाता था कि मनोज आया हुआ है। बिना नशे के उसका व्यवहार सभी से अच्छा रहता था। मंगलवार रात भी घर से झगड़े की आवाज आई थी। कुछ देर बाद रोने की आवाज आने लगी।
कोट
आरोपी भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद व झगड़े में मनोज की मौत हुई है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें