निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए रवाना होते विद्या मंदिर के खिलाड़ी व शिक्षक। स्रोतः विद्यालय
बुलंदशहर। नगर के हजरतपुर स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आठ निशानेबाज विद्या भारती की 37वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
खिलाड़ी बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए साहिबाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के लिए रवाना हुए। प्रतियोगिता 11 सितंबर तक होगी।
विद्यालय के प्रबंधक अधिवक्ता मनोज नारायण बेरी ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान निशानेबाजी प्रशिक्षक अंकुर तालियान और विद्यालय के आचार्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। आठों खिलाड़ी पिस्टल और रायफल वर्ग में प्रतिभाग करेंगे।