फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: झोपड़ी में आग लगने से आठ बकरियां जलीं

विज्ञापन
पहासू के गांव नगला खेड़ा में झोपड़ी में लगी आग बकरियों की मौत के बाद विलाप करते पीड़ित परिवार।
विज्ञापन
पहासू। गांव नगला खेड़ा में झोपड़ी में आग लगने से उसके अंदर बंधीं आठ बकरियां जलकर मर गईं। लाखों रुपये की कीमत की बकरियों की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


नगला खेड़ा गांव निवासी खड़क सिंह ने बताया कि वह बकरी पालन और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रविवार शाम को वह अपनी आठ बकरियों को जंगल में चराने लेकर गए थे। वहां से लौटने के बाद घर के बाहर बनी झोपड़ी में उन्हें बांध दिया। सर्दी होने के कारण झोपड़ी को बाहर से तिरपाल से ढक दिया।
इसके बाद रात को भोजन कर परिवार के साथ घर में सो गए। देर रात अचानक बाहर से आवाज आने लगी। बाहर देखा तो झोपड़ी में आग लगी थी और उसमें से लपटें निकल रही थीं। घर में रखे बर्तन व अन्य सामान से पानी ढोकर उन्होंने आग बुझाना शुरू किया। पड़ोसियों की भी मदद ली।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद आग को शांत किया लेकिन तब तक सभी बकरियां जल गई थीं। पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि बकरियों की मौत से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी का कहना है कि मौके पर पुलिस टीम जांच करने गई थी। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें