फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात शिक्षकों का बीएसए ने काटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सात शिक्षकों का बीएसए ने काटा वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सात शिक्षकों एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं। इन शिक्षकों पर आरोप है कि वह एबीएसए के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए थे और नोटिस देने के बावजूद उसका जवाब भी नहीं दिया। एबीएसए की रिपोर्ट के बाद बीएसए ने यह कार्रवाई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि समय-समय पर बीएसए समेत अन्य अधिकारियों की ओर से स्कूलों का निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा जाता है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि गत दिनों सिकंदराबाद एबीएसए ने क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया था। अलग-अलग स्कूलों में एबीएसए को सात शिक्षक अनुपस्थित पाए थे। इस पर एबीएसए ने इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन शिक्षकों ने स्पष्टीकरण नहीं दिया। इस पर एबीएसए ने अपनी रिपोर्ट बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए मुझे सौंपी थी। इस पर उक्त सातों शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिन शिक्षकों का वेतन काटा गया है उनमें प्राथमिक विद्यालय वीरखेड़ा-2 से पवन कुमार शर्मा, प्राथमिक विद्यालय विशनपुर से रविंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय किशनपुर से विनय कुमारी और रविंद्र कुमार एवं प्राथमिक विद्यालय अलौदा जागीर से मनोरमा, राहिला खान और अंजलि वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें