फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर कर दी विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर कर दी विवाहिता की हत्या
विज्ञापन

ककोड़। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम कुरकन्दा थाना फरह जनपद मथुरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन उषा की शादी 31 मई 2019 में थाना क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी चमन उर्फ चिराग पुत्र सुभाष के साथ की थी। उसने शादी में करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी में मिले दान दहेज से सुसराल वाले खुश नहीं थे। इसके बाद वह बहन से दहेज में कार और नगदी की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर सास मुनेश, ससुर सुभाष, ननद सीमा, जेठ नरेंद्र उर्फ बंटी, पति चमन उफ चिराग बहन को प्रताड़ित करने लगे। बहन ने फोन कर उसे बताया था। उन्होंने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे। एक फरवरी को उषा के ससुराल वालों ने फोन पर उन्हें जानकारी दी कि उषा की तबीयत खराब है। उसे देखने के लिए आ जाओ। जब वह उषा को देखने के लिए उसकी ससुराल पहुंचे तो वह चारपाई पर मृत पड़ी थी। उनका आरोप है कि सभी ने मिलकर दहेज के लिए उनकी बहन की हत्या कर दी। निरीक्षक योगेंद्र मलिक ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें