फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पर्वों पर अंसारी चौक से डिप्टीगंज तक ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। धनतेरस, दिवाली और भैयादूज के त्योहारों पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने जाम से निपटने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है। बृहस्पतिवार से अंसारी चौक से अंबर सिनेमा होते हुए डिप्टीगंज तक ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का प्रयोग करने और सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

सीओ यातायात शोभित कुमार अत्री ने बताया कि डिप्टीगंज की ओर से अंसारी चौक बाजार जाने वाले ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों को कालाआम चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, अंसारी चौक से अंबर सिनेमा होते हुए डिप्टीगंज जाने वाले ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को सरकारी अस्पताल के सामने से जाने वाले मार्ग से निकाला जाएगा।
अंसारी चौक बाजार से हनुमान चौक जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। अंसारी चौक से डिप्टीगंज के बीच दुकानों के सामने गलत तरीके से वाहन पार्क करने पर भी रोक रहेगी। यातायात व्यवस्था बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लागू रहेगी। अग्रिम आदेश तक डायवर्जन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी करने आने वाले वाहन स्वामियों से पुरानी जेल, मोतीबाग और पुरानी कोतवाली परिसर के निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क करने की अपील की गई है। अंसारी रोड से डिप्टीगंज के बीच रहने वाले लोगों के चार पहिया वाहनों को आवश्यक दस्तावेज के आधार पर ही प्रतिबंधित मार्ग से जाने की अनुमति दी जाएगी। पुलिस ने लोगों से त्योहारों के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें