फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
छतारी। थाना क्षेत्र के अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर गोधा बंबे के पास बुधवार को पिकअप ने बाइक सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। मौके से आरोपी पिकअप सवार भाग गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।
विज्ञापन

छतारी थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार दोपहर को सूचना मिली कि अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे एनएच-509 पर गोधा बंबे के पास सड़क हादसा हो गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो जानकारी मिली कि अलीगढ़ की ओर से आ रहे पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि तेजपाल सिंह (62) निवासी ग्राम पीपली, थाना पाली, जनपद अलीगढ़ बुधवार दोपहर को बाइक से किसी काम से जा रहे थे। जब वह गोधा बंबे चौराहे के समीप पहुंचे, तभी छतारी की तरफ से अलीगढ़ की ओर तेज गति से जा रही पिकअप ने उन्हें सामने से अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

चालक ने टक्कर के बाद वाहन को रोकने की बजाए वहां से भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें