फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट निर्धारण के विरोध में सड़क पर उतरे चालक

Sun, 20 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ई-‌र‌िक्शा चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा रूट निर्धांरण के विरोध में ई-रिक्शा चालक उतर आए हैं। ई-रिक्शों को लेकर तैयार किए गए ब्लू प्रिंट पर चालक-प्रशासन में टकराव के आसार बढ़ गए हैं। जिला प्रशासन के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल कर दी। सड़क पर जाम लगा दिया। इससे यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


एक अप्रैल से शहर में दौड़ रहे करीब पांच हजार से ज्यादा ई-रिक्शों को बाहर का रास्ता दिखा जाएगा। बुलंदशहर और खुर्जा में सिर्फ वही ई-रिक्शा दौड़ेंगे, जो सरकार की तरफ से अधिकृत किए जाएंगे। बुलंदशहर के सभी रूटों पर 1550 और खुर्जा के सभी रूटों पर कलर वाइज 550 ई-रिक्शों का ही संचालन किया जाएगा।

अभी चल रहे करीब पांच हजार से ज्यादा ई-रिक्शों को सड़क से हटा दिया जाएगा। सिर्फ रजिस्टर्ड ई-रिक्शों को ही शहर में संचालन की अनुमति मिलेगी। इसी के विरोध में रविवार को ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल कर दी।
विज्ञापन


नगर के स्याना रोड, अनूपशहर अड्डा, धमेड़ा अड्डे पर जाम लगा दिया गया। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा गया कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक क्या करेंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें