फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा आज, होगी बुराई पर अच्छाई की जीत

Mon, 10 Oct 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
नुमाइश पंडाल में रावण का पुतला तैयार करते कारीगर। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। शहर के नुमाईश मैदान में दशहरा मनाया जाएगा। मैदान की व्यवस्था को दुरुस्त कर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। श्रीराम लीला सभा के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि विजयदशमी का त्योहार मनाने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन


रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार हो गए है। विजयदशमी पर रावण के पुतले को जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी त्योहार मनाया जाएगा। विजयदशमी त्योहार पर सांसद डॉ. भोला सहित कई पार्टी नेताओं के अलावा डीएम आंजनेय कुमार सिंह और एसएसपी अनीस अहमद अंसारी आदि को आमंत्रित किया गया है।

दशहरा त्योहार को लेकर पुलिस अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रणनीति बना ली है। पुलिस अफसरों के अनुसार धार्मिक स्थलों पर पुलिस पहले से ही तैनात है। शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सुरक्षा में तैनात किए गए पुलिसकर्मियों को सख्त आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें