फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट, बत्ती गुल

Mon, 10 Oct 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
हजारों घरों की बिजली आपूर्ति ठप। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
भूड़ ट्रांसमिशन केंद्र से नगर के अंसारी रोड बिजली घर और भूड़ बिजली घर को जोड़ने वाली हाइटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से नगर के हजारों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फॉल्ट के चलते रविवार रात तीन बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। त्योहार के मौके पर हुई बिजली कटौती से लोगों में रोष है।
विज्ञापन


रविवार रात करीब तीन बजे भूड़ ट्रांसमिशन केंद्र से नगर के अंसारी रोड बिजलीघर और भूड़ बिजलीघर को आ रही 33 केवीए लाइन में फॉल्ट हो गया। रात में फॉल्ट होने के कारण इसकी पेट्रोलिंग नहीं हो सकी। कर्मचारियों ने सुबह करीब नौ बजे पेट्रोलिंग शुरू की। इसके बाद फॉल्ट ढूंढकर ठीक किया गया।

सोमवार दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। फॉल्ट से शेखसराय, चौकबाजार, जिला अस्पताल रोड, खुर्जा अड्डा रोड, भूड़, सुशीला विहार, नुमाइश ओवरब्रिज रोड के क्षेत्रों में बत्ती गुल रही। एक्सईएन बुलंदशहर डीसी शर्मा ने कहा कि एचटी लाइन में फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


कई मोहल्लों की बिजली गुल
कालिंदी कुंज फीडर में रविवार को फाल्ट के चलते कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।  रविवार रात मुरारीनगर, प्रीत विहार, मंदिर मार्ग, विजय नगर समेत करीब एक दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। जेई हरेंद्र कुमार ने बताया कालिंदी कुंज फीडर में फाल्ट के चलते समस्या हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें