फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सीएमओ के निरीक्षण में सात मिले अनुपस्थित, वेतन रोक मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सीएमओ ने शनिवार को अगौता और बीबीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। बीबीनगर में जहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली तो वहीं, अगौता में दो चिकित्सक समेत सात बिना सूचना अनुपस्थित मिले। इन सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए अगौता और बीबीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। अगौता सीएचसी पर दो चिकित्सक और पांच अन्य स्टाफ बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर सभी का वेतन रोक स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद बीबीनगर सीएचसी पर निरीक्षण के दौरान छह चिकित्सक व स्टाफ अवकाश पर मिले। इसके लिए संबंधित का प्रार्थना पत्र मिल चुका है। दोनों जगह प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना को लेकर भी जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें