जैसे जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे वैसे जिले में पेयजल संकट गहराने लगा है। बुलंदशहर, खुर्जा और डिबाई को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में डिमांड की तुलना में पानी की सप्लाई कम होने से आम आदमी को समस्या उठानी पड़ रही है। लोगों को प्यास बुझाने के लिए भरपूर पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
जनपद के विकास खंड बुलंदशहर, स्याना, बीबीनगर, डिबाई, शिकारपुर, अनूपशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, नरौरा, पहासू, दानपुर आदि विकास खंडों में 12 करोड़ 59 लाख लीटर पानी की रोजाना जरूरत है। जरूरत के हिसाब से पेयजल केवल 10 करोड़ दो लाख एमएलडी की हो रही है।
करीब दो करोड़ लीटर कम पानी की सप्लाई क्षेत्र में होने से आम आदमी का हलक सूख गया है। हालांकि बुलंदशहर, खुर्जा और डिबाई ब्लॉक में डिमांड से अधिक सप्लाई है। ककोड़, बीबीनगर और छतारी में पेयजल की जबरदस्त किल्लत है।