फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण तोगड़िया बोले: 'हिंदू बंटा फिर कटा और अब घट रहा...', समाज को एकजुट रहने का दिया संदेश

Wed, 07 Jan 2026 10:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

खुर्जा के उस्मापुर में आयोजित जनसभा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने हिंदुओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। इस दौरान जनसभा में लोगों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे विश्व में हिंदू ही थे, लेकिन हिंदुओं के साथ अत्याचार हुआ। हिंदू बंटा तो कटा और फिर घटा, जिसके चलते हिंदुओं की संख्या का औसत भारत में भी कम हो रहा है। यह बातें उस्मापुर गांव में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की जनसभा में परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहीं।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत मंत्री नितिन पंडित की ओर से उस्मापुर गांव में हिंदू जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया रहे। सबसे पहले झमका कट पर खुर्जा में प्रवेश करने पर हिंदू संगठन के युवाओं ने उनका फूल माला पहना कर स्वागत किया, जिसके बाद वह उस्मापुर के लिए रवाना हुए।

जनसभा में हजारों की संख्या में विभिन्न संगठन और गांवों के लोग मौजूद रहे। डॉ. प्रवीण तोगड़िया के पहुंचते ही लोगों ने जय श्रीराम और हिंदू एकता जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मलिक हिंदू अरबस्तान अर्थात अरब प्रायद्वीप से आए हैं। वह उनका (वर्तमान जन समुदाय) नहीं था वह हमारा था। दो हजार वर्ष पूर्व यूरोप भी हमारे बाप का था, इंग्लैंड ब्राह्मण राज्य था। इंग्लैंड की राजकुमारी हिंदू ब्राह्मण राजा की कन्वर्टेड इसाई की बेटी थी।

अब यूरोप और अरबस्तान में हिंदू नहीं है। कारण यह है कि उनकी हत्या कर दी गईं। क्योंकि वह बंटना शुरू हो गया। हिंदू बंटा फिर कटा और अब घट रहा है। वर्ष 1075 तक पूरा अफगानिस्तान हिंदू था, जहां आज संख्या एक भी नहीं है। उन्होंने सीधा निशाना बांग्लादेश के वर्तमान हालातों पर साधा और कहा कि सभी को एक जुट रहना होगा। दुनिया का इतिहास यही है हिंदुओं के साथ अत्याचार हुआ है। उसको लूटा गया है अब लोगों को एक जुट होना होगा। भारत में भी हिंदू कम हो रहे हैं। आजादी के समय 86 प्रतिशत थे और अब 78 प्रतिशत हैं। वहीं मुसलमान 6 से 17 प्रतिशत हो गए हैं। मानें तो दोनों के बीच 17 प्रतिशत का फासला हो गया है। उन्होंने सभी जातियों के भेदभाव को छोड़कर हिंदू राज्य में एक जुट रहने का संदेश दिया।

साथ ही अयोध्या मंदिर पर कहा कि मंदिर बनाने का फैसला वर्ष 1985 में कर लिया गया था और वर्ष 1987 में राम मंदिर का मॉडल बनवाया गया था। वर्ष 1989 में प्रयागराज के कुंभ मेले में चारों शंकराचार्य की मौजूदगी में आशीर्वाद लिया गया और मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया। यह तब पूरा हुआ जब देश के करोड़ों हिंदुओं ने एक साथ संघर्ष किया।
विज्ञापन

इस दौरान रजनीश चौधरी, रोहन सक्सेना, गौरव राघवन, रजनी चौधरी, भूपेंद्र भाटी, विजय, सर्वेश, अंजली सैनी, आकाश आदि मौजूद रहे। रात नौ बजे तक आयोजित जनसभा में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कंपकंपाने वाली ठंड और कोहरा लोगों के उत्साह कम नहीं कर सका। जनसभा में बीच-बीच में लगाए जा रहे नारे लोगों के उत्साह को दर्शा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें