फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अखिलेश को एक और चाचा मिले’

Thu, 19 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
मंत्री महेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर सिंह को सपा द्वारा राज्यसभा भेजे जाने के मामले में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा कि सपा में मुख्यमंत्री के चाचाओं की कमी नहीं थी, अब एक और चाचा पार्टी से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित ऊर्जा समिति की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात कहीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के पास बिजली की कमी नहीं है, प्रदेश सरकार चाहे तो केंद्र से और बिजली ले सकती है। डॉ. शर्मा ने बताया कि केंद्र डिस्कॉम के आधार पर बिजली बांटता है।

प्रदेश सरकार पर पहले ही केंद्र का काफी ऋण है। यदि प्रदेश सरकार चाहे तो केंद्र और बिजली उपलब्ध करा सकता है। जेवर एयरपोर्ट के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ पार्टियां और नेता भ्रम फैला रहे हैं। दिल्ली और एनसीआर का बोझ कम करने के लिए एयरपोर्ट जेवर में ही बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जेवर के एयरपोर्ट की तुलना आगरा से नहीं करनी चाहिए , क्योंकि जेवर का एयरपोर्ट ही दिल्ली के बोझ को कम कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें