फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराएं अधिकारी : डॉ.अरुण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। जो पात्र अब तक योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाया जाए। ये बातें जिले के प्रभारी व वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एव जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ.अरुण सक्सेना ने अधिकारियों के साथ बैठक में कही।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.अरुण सक्सेना ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डॉ.अरुण ने कहा कि शासन द्वारा दिए जाने वाले लक्ष्य के मुताबिक पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाया जाए। यदि लक्ष्य पूरा होने के बाद भी कोई पात्र शेष बचता है, तो उसे भी योजना का लाभ दिलाएं। इस दौरान डीएम सीपी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 3,99,919 किसानों का पंजीकरण कराया है। जबकि जिले में 8,05,003 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 2585 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूरा किया जा चुका है। जल जीवन मिशन के तहत 170 गांवों में कार्य पूर्ण कर जल आपूर्ति की जा रही है। शेष पर कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
जल जीवन मिशन के तहत गांवों में खोदी गई सड़कों की जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई शिकायत पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जता जल्द से जल्द सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए। शहरी आवास योजना के अंतर्गत 44,697 आवास व अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत 214 अमृत सरोवर का कार्य पूरा किया जा चुका है। 18 अमृत सरोवरों पर कार्य किया जा रहा है। बुलंदशहर व खुर्जा विकास प्राधिकरण की समीक्षा में प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ.अकुर लाठर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 160 शहरी आवास बनाए जा चुके हैं, जिसमें 155 भवनों का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया गया कि पॉक्सो में 184 वादों के 254 अभियुक्तों में से 239 अभियुक्तों को सजा दिलाई जा चुकी है। इसके अलावा मंत्री ने युवाओं को रोजगार, उद्योग को बढ़ावा, पेंशन का लाभ, समस्त विद्यालयों, गांवों तथा नगरों में साफ सफाई, पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ कुलदीप मीना, विधायक संजय शर्मा, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक मीनाक्षी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें