फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जन्मदिन पर बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, चेहरे पर आए चार टांके

विज्ञापन
खुर्जा के नया गंज मोहल्ले में कुत्ते के काटने  के बाद घायल बच्ची अपनी मां के साथ। - संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के नया गंज मोहल्ला में शनिवार को जन्मदिन के दिन घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची पर पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसे काटकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के बाद परिजन घर ले आए। बच्ची के चेहरे पर चार टांके आए हैं, उसके दो दांत में टूट गए हैं।
विज्ञापन

नयागंज मोहल्ला निवासी यशपाल एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। शनिवार को उसकी चार वर्षीय बेटी खुशी का जन्मदिन था। यशपाल ने बताया कि बेटी के जन्मदिन पर आसपास के छोटे-छोटे बच्चे भी घर आए थे। केक काटने के बाद खुशी बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी का पालतू कुत्ता (देशी नस्ल) बच्चों की और भौंकता हुआ आ गया। उसे देख बच्चे भागने लगे। कुत्ते ने खुशी के मुंह पर झपट्टा मारकर उसे नीचे गिरा दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वह बाहर आए किसी तरह से बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। कुत्ते के हमले से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

पिता यशपाल ने बताया कि बच्ची को लेकर जटिया चिकित्सालय पहुंचे तो वहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रात में ही बच्ची को लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। जहां पर बच्ची के चेहरे पर चार टांके आए हैं और दो दांत भी टूटे निकले। वहां पर उपचार और एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के बाद रविवार को बच्ची को घर लेकर आ गए।
विज्ञापन

पिता यशपाल ने बताया कि जब कुत्ते के मालिक शिवम के यहां शिकायत करने गए तो वह अभद्रता करने लगा। बच्ची के उपचार कराने तक से मना कर दिया। इसके बाद खुर्जा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पालतू कुत्ते भी हो रहे खूंखार

सितंबर में 65 वर्षीय वृद्ध पर खुर्जा तहसील रोड पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया था। अप्रैल में बुलंदशहर के कृष्णानगर में एक पालतू पिटबुल ने अपने मालिक और गुलावठी के फकाना गांव में पिटबुल ने मालिक के बेटे को काटकर गंभीर घायल कर दिया था। इसके अलावा भी अन्य कई मामले पालतू कुत्ते के हमले के सामने आते रहे हैं।
प्रतिदिन 500 से अधिक को लग रही एआरवी
जिला अस्पताल समेत जिलेभर के 20 सरकारी चिकित्सालयों में कुत्ता, बंदर, बिल्ली या अन्य जानवर के काटने पर प्रतिदिन 500 से अधिक लोगों को एआरवी लगाई जा रही है। सबसे अधिक जिला अस्पताल और खुर्जा जटिया चिकित्सालय में लोग एआरवी लगवाने पहुंच रहे हैं।
कुत्ते के बच्ची को हमला करने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर कुत्ते के मालिक शिवम के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच कराई जा रही है। - वरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खुर्जा

खुर्जा के नया गंज मोहल्ले में कुत्ते के काटने  के बाद घायल बच्ची अपनी मां के साथ। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें