फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज और कल इमरजेंसी व वार्ड में तैनात रहेंगे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। होली पर जिलेभर के सभी सरकारी चिकित्सालयों में इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी के साथ वार्ड में भी विशेषज्ञ को तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। जबकि अन्य जगह चिकित्सा प्रभारियों ने चिकित्सक व अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। 102 व 108 एंबुलेंस को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

रंगों के त्योहार होली पर रंग खेलने के साथ लोग भांग आदि का सेवन करते है। साथ ही दोपहिया से लेकर अन्य वाहन चला दोस्तों के साथ होली खेलने जाते हैं। ऐसे में सड़क हादसे की संभावना बनी रहती है तो रंग आंख, नाक, कान व गले में जाने से संबंधित को परेशानी होने लगती है। मिलावटी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से लोग बीमार पड़ जाते है। होली पर सरकारी अवकाश रहता है, बीमार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके इसके लिए सीएमओ ने सभी सरकारी चिकित्सालयों में इमरजेंसी सेवाएं एवं वार्ड में विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए है।

102 व 108 सेवाएं रहेंगी जारी
एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक सर्वोत्तम यादव ने बताया कि शुक्रवार को सभी एंबुलेंस की सेवाएं अलर्ट मोड पर रहेगी। भीड़ वाले क्षेत्र, चौराहा, ब्लैक स्पॉट व सरकारी चिकित्सालयों के नजदीक एंबुलेंस को तैनात किया गया है। आपातकालीन स्थिति होने पर जरूरतमंद 102 व 108 पर कॉल कर एंबुलेंस की सेवाएं ले सकते है। कहा कि नशे का सेवन कर व तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं।
विज्ञापन


सभी चिकित्सालयों में इमरजेंसी सेवाएं के साथ विशेषज्ञ को 24 घंटे उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए है। जिन-जिन कर्मियों व चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है, यदि वह अनुपस्थित रहते है या शिकायत मिलती है तो संबंधित की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें