फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जिला महिला अस्पताल में मारा छापा मिली अनियमितता

Thu, 20 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला महिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए आने वाली महिलाओं को जानबूझकर प्राइवेट अस्पतालों में रेफर करना चिकित्सा अफसरों को भारी पड़ गया। शिकायत पर डीएम ने बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों के लिए मजबूर करने वाले पांच कर्मचारियों को भी चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन


डीएम ने सीएमओ और सीएमएस को भी तलब कर लिया है। डीएम आंजनेय कुमार को लगातार शिकायत मिल रही थीं कि महिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाली महिलाओं को मजबूर कर प्राइवेट अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।

डीएम बृहस्पतिवार सुबह महिला अस्पताल पहुंच गए। डीएम ने महिला प्रसव का रिकार्ड देखा। औसतन एक माह में 50 महिलाआें का प्रसव रिकार्ड में दर्ज मिला, जबकि रेफर केस इससे दो गुना थे। डीएम ने इस पर आपत्ति दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें