फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अगले दो दिन तक जीटी रोड पर रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। कांवड़ यात्रा के चलते मंगलवार से खुर्जा में विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन शुरू हो जाएगा। एनएच-34 पर बुलंदशहर से अलीगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेड लगाकर कांवड़ियों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा खुर्जा के अंदर हाइवे से सिद्धेश्वर मंदिर की ओर जाने के लिए जीटी रोड पर एक ओर का रास्ता कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगा। भारी वाहनों को पहासू अड्डा से एनएच की ओर से भेजा जाएगा। वहीं रोडवेज बस अड्डा के पास गंदे नाले की पटरी मार्ग को पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया जाएगा। जो मंदिर मार्ग पर निकलेगा। मंदिर मार्ग पर एक ओर कांवड़ियां जाएंगे। मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें