जिला योजना की वित्त वर्ष 2016-17 में 374 करोड़ रुपये खर्च कर जनपद का विकास होगा। बोर्ड बैठक 13 मई को विकास भवन सभागार में दोपहर बाद दो बजे से होगी। प्रभारी मंत्री राम सकल गुर्जर की अध्यक्षता में होने वाली बोर्ड बैठक 374 करोड़ के प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसमें से 200 करोड़ के प्रस्ताव जिले में ढांचागत सुविधाों की स्थापना से संबंधित होंगे।
जिला योजना में प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने के बाद जनपद में शहर और गांवों में सड़क, नाले, सीसी रोड, शौचालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक केंद्र और हेल्थ पोस्ट आदि का निर्माण कराया जाएगा।
जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी अनुला वर्मा ने बताया कि कृषि, उद्यान, वन, पीडब्ल्यूडी, आरइएस, पंचायत राज, नेडा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, सहकारिता, स्वास्थ्य, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण समेत सभी विभागों ने प्रस्ताव सौंप दिए हैं।
जिला योजना की बोर्ड बैठक में सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, एमएलसी आदि को निमंत्रण भेज दिया गया है।
13 मई को जिला योजना बोर्ड की बैठक होगी। सभी विभागों के प्रस्ताव को जिला योजना में शामिल कर लिया गया है। प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना की बोर्ड बैठक होगी।-अनुला वर्मा, डीइएसडीओ