फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिला स्तरीय सीनियर वॉलीबॉल, जूडो और कुश्ती प्रतियोगिता 17 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला स्तरीय सीनियर वर्ग की वॉलीबॉल, जूडो और कुश्ती प्रतियोगिता का 17 जनवरी को होगी। इसमें वॉलीबॉल व जूडो में बालक तो कुश्ती में बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। तीनों प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल विभाग नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में कराएगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिला स्तरीय सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कुश्ती प्रतियोगिता में बालक-बालिका और वॉलीबॉल व जूडो में बालक वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में जिले के किसी भी स्कूल, कॉलेज या क्लब की टीम प्रतिभाग कर सकती है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संबंधित खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय पर संबंधित कोच से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। तीनों प्रतियोगिता का आयोजन 17 जनवरी से नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें