बुलंदशहर। जिला खेल विभाग व जिला प्रशासन के बैनर तले 16 मई से जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें जूनियर एवं सब जूनियर बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों को 15 मई तक अपना पंजीकरण कराना होगा। 16 से 19 मई तक यमुनापुरम स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जिला खेल विकास प्रोत्साहन समिति की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। इसमें अंडर-13, 15, 17 व 19 आयु वर्ष के बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक बालक-बालिकाएं 15 मई तक पंजीकरण यमुनापुरम स्टेडियम पहुंचकर जरूर करा लें। बिना पंजीकरण प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।