फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: केबल फुंकने से दो घंटे गुल रही जिला अस्पताल की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला अस्पताल की सोमवार दोपहर केबल फुंकने से बिजली गुल की समस्या रही। बिजली न आने पर इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का बाहर बैठकर इलाज किया गया। दो घंटे बाद बिजली आने पर मरीजों को कुछ राहत मिल सकी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की दोपहर करीब दो बजे बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से मशीनें जहां बंद हो गई तो वहीं, इमरजेंसी समेत अन्य परिसर में अंधेरा हो गया। काफी देर तक बिजली न आने पर इन्वर्टर भी जवाब दे गए और मरीजों के उपचार में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी में बैठे चिकित्सक और स्टाफ न बरामदे में बैठकर मरीजों का उपचार शुरू किया तो मरीजों को राहत मिली। करीब चार बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद बिजली आने पर इमरजेंसी में उपचार किया गया।
विज्ञापन


केबल में फाल्ट होने की वजह से बिजली गुल रही। जिसे बदलवा दिया गया। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें