फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 15 हजार घरेलू गैस कनेक्शन ब्लॉक

Tue, 10 May 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
gas - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक ही नाम से दो-दो कनेक्शन लेने और आधार से लिंक नहीं कराने के कारण जिले के 15 हजार घरेलू गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि जनपद में विभिन्न पेट्रो कंपनियों की 55 गैस एजेंसी हैं और उन पर 4.20 लाख उपभोक्ता हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने आदेश जारी किया था कि जिन उपभोक्ताओं ने दो-दो जगह से कनेक्शन ले रखे हैं। उनमें से एक कनेक्शन को बंद किया जाएगा।

इसके साथ ही इसका पता करने के लिए गैस एजेंसियों और पेट्रो कंपनियों के माध्यम से गैस उपभोक्ताओं से आधार कार्ड नंबर भी मांगा गया था। इसकी आखिरी तिथि 30 अप्रैल तय की गई थी।
विज्ञापन


मंत्रालय ने पेट्रो कंपनियों के माध्यम से ऐसा साफ्वेयर तैयार किया था, जिसमें आधार नंबर और बैंक एकाउंट नंबर फीड करते ही स्क्रीन पर उन उपभोक्ताओं का नाम आ जाता है, जिन्होंने एक नाम पर दो-दो कनेक्शन ले रखे थे।
विज्ञापन


तिरुपति गैस एजेंसी के संचालक मुकेश गुप्ता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने दो-दो जगह से कनेक्शन ले रखे थे और अपना आधार नंबर उपलब्ध नहीं करवाया था।

उनके कनेक्शन ब्लॉक होने शुरू हो गए हैं। जनपद में अब तक 15 हजार कनेक्शन ब्लॉक हो गए हैं। अभी सैकड़ों और कनेक्शन ब्लॉक होने की संभावना है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें